Breaking News
IMG 20220503 140505

महिला की मौत के बाद अधिकारियों ने अस्पताल को किया सील

Ibn24×7
आनन्दनगर महराजगंज
जनपद महाराजगंज के एक हॉस्पिटल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई ।परिजनों ने दवा में हुई लापरवाही से महिला की मौत का आरोप लगाया और प्रशासन ने अस्पताल को सीज कर दिया। द्वा इस बाबत फरेंदा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। घटी घटना की सूचना पाकर फरेंदा एसडीएम, नायब तहसीलदार, अधीक्षक व फरेंदा कोतवाल मौके पर पहुंचकर घटी घटना की जानकारी लिये ।बताते चलें कि धानी- उस्का नौगढ़ मार्ग पर स्थित धानी ढाले के सन्न निकट ग्लोबल हॉस्पिटल में सोमवार को सुबह दवा में लापरवाही के दौरान एक महिला की मौत हो गई जिसकी सूचना पाकर मौके पर फरेंदा उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार रवि यादव, सीएचसी बनकटी अधीक्षक एम पी सोनकर व फरेंदा कोतवाल दिनेश दत्त मिश्रा मौके पर पहुंचकर घटी घटना की बिन्दुवार जानकारी ली और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया। बताया जा रहा है कि फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिधवारी टोला बगहिया निवासी रामराज मौर्या 58 वर्षीय पत्नी बासमती देवी मृतक आश्रित के पद पर टेलीफोन विभाग में जनपद सिद्धार्थनगर में कार्यरत थी अचानक सर दर्द बुखार उल्टी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए ग्लोबल हॉस्पिटल धानी ढाला फरेंदा में भर्ती कराया लेकिन ईश्वर को मंजूर नहीं था लापरवाही होने पर बासमती देवी हमेशा हमेशा के लिए चिर निद्रा में सो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा मचाना शुरू किया और दवा में लापरवाही होने पर डॉक्टरों पर आरोप लगाया जिसकी जानकारी होने पर उक्त संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटी घटना की जानकारी लेते हुए संबंधित अस्पताल के कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी और अस्पताल के प्रति कार्रवाई की प्रक्रिया में संलग्न हो गए तथा परिजन अचानक बासमती की मौत को लेकर हाथप्रभ हो गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सवाल पूछे जाने पर स्वस्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमानी रवैया अपनाया गया और कार्रवाई न करने के प्रति संदिग्ध भूमिका लग रही थी। उक्त आरोप के संबंध में उक्त अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के द्वारा तहरीर मिल गई है प्राथमिक सूचना दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *