Breaking News

कोविड प्रोटोकॉल को अपनाते हुए लोगों ने पढ़ी अपने अपने घरों में ईद की नमाज

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

15/05/2021 मवई अयोध्या – मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार ईद उल फितर माना जाता है। लेकिन कोविड महामारी के चलते इस बार ईद उल फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय ने बड़ी सादगी के साथ घरों में मनाया। मुस्लिम समुदाय का यह त्यौहार 30 रोजो के रखने के बाद ईद का चांद निकलने पर मनाया जाता है।

लेकिन इस बार कोविड 19 के चलते व प्रशासन की गाईड लाईन का पालन करते हुए मुस्लिम समुदायों ने अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा की। प्रशासन द्वारा जो गाईड लाईन दी गई,उसके तहत ईदगाहों व मस्जिदों में सिर्फ 5 लोगों ने कोवि ड नियमो का पालन करते हुए नमाज अदा की। ईद की नमाज।

 

अदा करने के बाद उलमाओ ने मुल्क में फैली इस वबा से निजात पाने की दुआ की। और जो लोग इस बीमारी में मुब्तिला है उनके शिफा याबी के लिए भी दुआ की गई। खास बात यह रही कि लोगों ने भी कहीं आने जाने से परहेज़ किया। और अपने अपने घरों में रहकर परिवार के साथ ईद की खुशियां बांटी।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – अब्दुल हमीद मेमोरियल इंटर कॉलेज के मेधावियों का हुआ सम्मान

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS इंटर में रोली यादव को 91.60, और हाई स्कूल में …