Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 15 at 5.22.48 PM

जिला कलक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में अवैध भट्टियों पर प्रशासन का ज़ीरो टॉलरेंस

 

बुधवार को जिले के मांडल, आसींद, रायपुर और गंगापुर क्षेत्र में कुल 271 अवैध भट्टियों हटाई गई

पिछले दो दिनों में मांडल में 469 अवैध भट्टियां नष्ट

(प्रमोद कुमार गर्ग) WhatsApp Image 2024 08 15 at 5.22.48 PM

भीलवाड़ा,14 अगस्त।
जिला कलक्टर नमित मेहता से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में जिले भर में अवैध भट्टियों को चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही की जा रही हैं।

बुधवार को तहसील रायपुर में अवैध भट्टियों को चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही की गई।उपखंड अधिकारी रायपुर ने बताया कि रायपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम आसुणा (भीलखेडी) में तहसीलदार रायपुर सांवरलाल आबासरा, नायब तहसीलदार हस्तीमल महात्मा मय राजस्व टीम व पुलिस जाब्ता के पंचायत द्वारा उपलब्ध संसाधनों जेसीबी द्वारा कुल 29 अवैध कोयला भट्टियों को हटाया गया। अवैध कोयला भट्टियों को हटाकर संबंधित को पाबंद किया गया।

इसी प्रकार उपखंड अधिकारी गंगापुर के नेतृत्व में उपखण्ड क्षैत्र गंगापुर में चल रही 20 अवैध कोयला भट्टीया हटवायी गई। जिसमें मुख्यतः ग्राम बाघपुरा, पटवार हल्का ढोसर में 7, पटवार हल्का सहाड़ा में 7, भरक में 1 एवं गुढ़ा का खेड़ा में 5 अवैध कोयला भट्टीया हटवायी गई। कार्यवाही में तहसीलदार सहाड़ा, संबंधित भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी आदि उपस्थित थे।WhatsApp Image 2024 08 15 at 5.22.49 PM

इसी प्रकार आसींद में कुल 32 जिसमे मोड़ का निंबाहेड़ा में 25 और गंगलास में 7 अवैध भट्टियां हटवाई गई।

तहसीलदार मांडल ने बताया कि पिछले दो दिनों में मुख्यतः पटवार हल्का लुहारिया के गाँव लुहारिया व रूपपुरा में मंगलवार को 279 व बुधवार को 190 निजी खातेदारी में अवैध कोयला भट्टीया हटवायी गई, कार्यवाही में नायब तहसीलदार माण्डल ,संबंधित भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *