Breaking News

सन्नी व युवराज पर एडीजी जोन ने किया एक लाख का इनाम घोषित।

गोरखपुर।विगत दिनों जनपद गोरखपुर के थाना गगहा में हुए रितेश मौर्या की हत्या तथा शम्भू मौर्या एवं संजय पाण्डेय की हत्या प्रकाश में आये थे अभियुक्तगण सन्नी सिंह उर्फ मृगेन्द्र सिंह पुत्र मुन्नू सिंह उर्फ उग्रसेन सिंह निवासी डुमरी थाना गगहा जनपद गोरखपुर तथा युवराज सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी हटवा थाना गगहा जनपद गोरखपुर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं । इसी क्रम में इन दोनों वांछित अपराधियों को बन्दी बनाने या उनकी गिरफ्तारी हेतु लाभप्रद सूचना देने वाले व्यक्तियों को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है । जनता के लोगों से भी अपील की जाती है कि इन दोनों अपराधियों के सम्बन्ध में कोई भी लाभप्रद सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के मो 0 नं 0 9454400273 , पुलिस अधीक्षक ( दक्षिणी ) के मो 0 नं 0 9454401055 , क्षेत्राधिकारी बांसगाँव के मो 0 नं 0 9454401414 तथा थानाध्यक्ष गगहा के मो 0 नं 0 9454403509 पर दी जा सकती है । सूचना देने वाले का नाम और परिचय पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *