Breaking News

जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु विभिन्न मामलो हुई कार्यवाही

Ibn न्यूज टीम
महराजगंज
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 113 वाहनों का चालान किया गया तथा 02 वाहनों से रू0 2000/- का समन शुल्क वसूल किया गया ।शान्ति भंग की  आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल- 26 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा कुल-27 व्यक्तियों का अन्तर्गत धारा-110जी सीआरपीसी में चालान माननीय न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया ।
आबकारी अधिनियम में की गयी कार्यवाही के क्रम में
थाना चौक पुलिस द्वारा  अभियुक्त अधारे पुत्र चुनमुन चौधरी नि0 सेखुई थाना चौक जनपद महराजगंज के विरुद्ध मु0अ0सं0 17/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।थाना निचलौल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभिययुक्त नेपाल पुत्र दुर्जन नि0 कलनही खुर्द थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 05 लीटर कच्ची  शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 26/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त द्वारिका साहनी पुत्र रामनाथ व अभियुक्त कन्हैया पुत्र गंगा यादव नि0 बढ़ैपुरवा थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 330शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं027/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त राममिलन पुत्र सुदामा नि0 चन्दा गुलरहार थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 18 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थान स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।थाना श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त मंशा देवी पत्नी गुलाबचन्द नि0 बेलासपुर नर्सरी थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 26/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में  पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *