Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 01 at 1.06.30 PM

उत्तराखंड राज्य मे दोबारा बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार :पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःपूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल इन दिनों उत्तराखंड राज्य मे भाजपा के प्रचार प्रसार में अपनी टीम के साथ जुटे हुए है और स्थानीय लोगों को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीताकर दोबारा से बीजेपी की सरकार बनाने की अपील् कर रहे हैं।इसी कड़ी में उत्तराखंड राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर मे हरियाणा के संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने हरियाणा से ऊधम सिंह नगर जिले मे आये सभी प्रवासी प्रभारी व सह प्रभारी की बैठक ली ओर उत्तराखंड मे दोबारा कमल खिलाने को लेकर अहम विषयों पर चर्चा की ।

इस बैठक मे उनके साथ उत्तराखंड प्रदेश प्रवासी प्रभारी संदीप जोशी,ऊधम सिंह नगर जिले के प्रवासी प्रभारी ओर हरियाणा सरकार मे पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल व सह-प्रभारी भारत भूषण जुयाल ने बैठक मे शिरकत की। इस बैठक मे विधानसभाओं के प्रवासी प्रभारी महीपाल ढाड़ा नरेश कौशिक,तेजपाल तंवर, संजय सिंह,मनीष राघव,सुंदर चौधरी व अन्य प्रभारी मौजूद रहे।बैठक के शुरु मे हरियाणा के संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने विधानसभाओं मे प्रवासी प्रभारियों के कामों की समीक्षा की व चुनाव की आगामी रणनीति पर विचार विमर्श करते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया व जरूरी दिशानिर्देश दिए। हम आपको बता दें पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल पार्टी द्वारा दी जाने वाली सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह कर रहे हैं।

इससे पहले भी पार्टी हाईकमान द्वारा पूर्व मंत्री विपुल गोयल की ड्यूटी चुनाव प्रसार के लिए असम व अन्य राज्यों मे लगा चुकी हैं ओर अब भी उत्तराखंड की 16 विधानसभों मे विपुल गोयल की जिम्मेदारी पार्टी हित मे प्रचार- प्रसार मे लगाई गयी हैं । पूर्व मंत्री के साथ उनकी टीम के तौर पर फरीदाबाद नगर निगम से वार्ड 28 के पार्षद नरेश नंबरदार,जिला पार्षद पति सुरजीत अधाना,मनीष राघव व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राज कुमार व अन्य कार्यकर्ता भी उत्तराखंड की जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील घर घर जाकर कर रहे हैं। पूर्व उद्योग मंत्री ने बताया की उत्तराखंड की जनता दोबारा कमल का बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाएगी। स्थानीय लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यो व नीतियों से बेहद खुश हैं ओर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये ऐतिहासिक कार्यों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। विपुल गोयल ने बताया की जनता का भरपुर प्यार ओर समर्थन मिल रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *