Breaking News

मंदबुद्धि व दिव्यांग नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

03/08/2021 मवई अयोध्या – रूदौली सर्किल के थाना मवई क्षेत्र की पुलिस टीम ने मंगलवार को एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराधों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी।तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मंदबुद्धि व दिव्यांग नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी रानेपुर नहर पुलिया के पास है।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्य अपने हमराही कांस्टेबल अरविंद कुशवाहा व रि0का0 सत्यम मिश्रा के साथ मौके पर पहुँच स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराधी संख्या 207/21की धारा 452/376व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त छोटेलाल पुत्र बुधई निवासी ग्राम बैहारी मवई को रानेपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। तथा अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

चोरी गये सोने चाँदी के जेवरात के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार –

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के …