Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.29.55 AM

अभाविप हरियाणा का 56 वां प्रांत अधिवेशन फरीदाबाद में आयोजित होगा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,हरियाणा का 56 वां प्रांत अधिवेशन जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दिनांक 14,15,16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.29.55 AMयह प्रांत अधिवेशन ऐतिहासिक अनुभव का गवाह बनेगा जिसमें लघु हरियाणा तथा सांस्कृतिक विरासत के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। प्रांत अधिवेशन स्थल को संत सूरदास नगर व प्रदर्शनी को राजा नाहर सिंह के नाम पर तैयार करेंगें। फरीदाबाद सन्त सूरदास की नगरी के नाम से सुप्रसिद्ध है एवं इसकी महत्वत्ता पौराणिक काल से महिमामायी रही है।

अधिवेशन स्थल को संत सूरदास नगर के नाम से प्रदर्शित किया जाएगा।राजा नाहर सिंह प्रदर्शनी में फरीदाबाद का वास्तविक इतिहास,स्वाधीनता आंदोलन की गौरवगाथा,विश्व गुरु भारत,विद्यार्थी परिषद का 75 वर्षों का इतिहास,राष्ट्रीय एकात्मता,पर्यावरण,खेल आदि की गतिविधियों को केंद्रित किया जाएगा। जे.सी बोस विश्वविद्यालय,फरीदाबाद में आयोजित अभाविप हरियाणा के 56 वें प्रांत अधिवेशन में शैक्षिक, सामाजिक,नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। अधिवेशन के निम्मित एक शोभा यात्रा जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से प्रारंभ होगी और शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए समस्त युवा तरुणाई खेल,पर्यावरण एवं नशा मुक्त हो हरियाणा जैसी संकल्पना के साथ खुला मंच लगायेगी व छात्र नेताओं के भाषण हरियाणा से जुड़े सामाजिक,शैक्षिक व अन्य मुद्दों पर रहेंगे।

अभाविप हरियाणा के प्रदेश मंत्री राहुल वर्मा ने कहा कि अभाविप का 56 वां प्रांत अधिवेशन हरियाणा के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाएगा।

जिसमें हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों से युवा तरुणाई 600 की संख्या में 14,15 व 16 फरवरी को एक साथ बैठकर देश व प्रदेश में हुए सकारात्मक परिवर्तन का परिचायक बनेगें। अभाविप विचारों की प्रतिबद्धता और चरित्रवान विद्यार्थी निर्माण का कार्य करने वाला विश्व का सबसे विराट छात्र संगठन है जो अपने स्थापना के 76 वर्ष बाद भी मजबूती से विस्तृत हो रहा है और छात्रहित से समाज हित व समाज हित से राष्ट्रहित में अग्रणी रूप से कार्यरत है। राष्ट्रहित के लिए जो भी निर्णय होगा वह सभी मिल कर करते है व प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में संस्कार और मूल्यों से परिपूर्ण गुणवत्तायुक्त शिक्षा की बात विद्यार्थी परिषद करती है। प्रदेश एक सुखद दौर से गुजर रहा है हरियाणा उद्यमिता प्रदान करने का प्रदेश बन रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *