Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.24.17 AM 1

महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए सामाजिक मानसिकता बदलना बेहद जरुरी:रेणु भाटिया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बीके सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.24.17 AM 1निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला के सिविल अस्पताल के मरीजों से उनका हालचाल जाना और अस्पताल में इलाज के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं आ रही इसके बारे में जानकारी ली। सर्वप्रथम हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने रेप पीड़ित लड़की से मुलाकात कर उसका हाल चाल जाना और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हीं है जिसके लिए उन्होंने प्रशासन से सहयोग की अपील की है ताकि पीड़ित के पिता को चाय का ठेला और चाय बनाने का सामान दिया जाए और उनको एक महीने का राशन भी दिया जाए। भाटिया ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए आयोग पूरी तरह से सजग है और किसी भी रूप से महिला अत्याचार को सहन नहीं किया जा रहा है। हर बेटी की परेशानी को समझते हुए उसका समाधान सुनिश्चित करने में आयोग अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार समाप्त तभी होंगे जब लोग अपनी मानसिकता बदलेंगे। समाज में बदलाव के लिए मानसिकता का बदलना बेहद जरूरी है। उन्होंने पीएमओ डॉ.विकास यादव से कहा कि लोग यहां बीमार होकर आते हैं।

उनको ठीक करके भेजना हमारा उद्देश्य है।अस्पताल प्रशासन सफाई का विशेष ध्यान रखे। साथ ही मरीजों को ज्यादा इंतजार करना पड़ता है,उस समय को भी कम से कम किया जाए ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों को दिए जाने वाले खाने को भी चेक किया और बच्चा होने पर महिलाओं को खाने में ब्रेड के स्थान पर दूसरी पौष्टिक चीज देने के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल परिसर में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं को कंबल भी वितरित किए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *