Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 06 at 12.23.57 AM

वैदिक मंत्रोचार के बीच हुई मां गंगा की आरती

मुख्य अतिथि भाजपा युवामोर्चा के आशीष गुप्ता ने गणेश स्तुति, लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना के उपरांत मां गंगा की आरती की।

मंत्रोचार के बीच घंट-घड़ियाल गूंज रहे थे

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से की जाने वाली साप्ताहिक गंगा आरती-पूजन मंत्रोचार के बीच संपन्न हुआ।
स्वंयसेवको द्वारा बृहस्पतिवार को सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर मां गंगा की आरती-पूजन की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य भगवान गणेश जी की स्तुति से किया। उन्होंने सबसे पहले मुख्य मंदिर में स्थापित भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया।
गणेश वंदना सिद्धि गुप्ता ने किया। इसके बाद बजरंग बली, लक्ष्मी नारायण की और फिर मां गंगा की आरती पूजन किया गया। इस बीच मंत्रोचार और घंट-घड़ियाल गूंज रहे थे। इसके गूंज से पूरा धाम परिसर भक्तिमय हो उठा।
विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 284वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच संपन्न हुई। इस दौरान सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की।
कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया।
समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया कि सावन माह प्रारंभ हो चुका है। भगवान शिव के प्रिय इस मास में सरोवर परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूरे माह जलाभिषेक किया जाता है। इसके अलावा इस मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त अभिषेक पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। यहां पर वेद ब्राम्हणों द्वारा रुद्राभिषेक पूरे माह चलता है। विगत कई दशकों से इस धाम सरोवर परिसर में समिति द्वारा नाग पंचमी को एक मेला आयोजित कराया जाता है। जिसमें कलाकृति की वस्तुएं, अनेकों तरह के झूले सहित बच्चों के मनोरंजन की हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस पर्व पर यहां दूर दराज से महिलाएं अपने भाई संग गुड़िया पीटने की परंपरा आज भी निभाई जाती है।
अमरदीप ने बताया कि समिति द्वारा निरंतर सरोवर सहित समस्त मंदिरों की सफाई, पेड़-पौधों की देख-रेख में अग्रणी भूमिका में रहती है। साप्ताहिक गंगा आरती विगत वर्ष 2015 से प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाता है।
सचिव, शीतल मिश्र ने बताया कि धाम सरोवर की रख रखाव समिति द्वारा दशकों से संचालित किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि समिति हमेशा सरोवर के हित में कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम में त्रिलोकीनाथ बारी, घनश्याम पासवान, श्रवण पटेल, अमरदीप गुप्ता, शीतल मिश्र, दिव्य प्रताप सिंह ‘गोलू’, राम सिंह प्रजापति, सनी साहनी, अंकुर, मोनु गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, प्रतिक सिंह, दीपा पाण्डेय, सिद्धि गुप्ता, सुबोध श्रीवास्तव, मधु सोनकर, आकाश कुमार, समरेन्दू सिंह, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *