बलिया, जनपद के थाना हल्दी क्षेत्र के पश्चिम टोला में सोमवार की देर रात पंडाल में सो रहे एक युवक पर पड़ोस के ही एक युवक ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की चीख सुनकर सभी लोग जग गये। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल लेकर गई। मिली जानकारी के अनुसार हल्दी थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हल्दी पश्चिम टोला गांव में बिट्टू यादव 22 वर्ष पुत्र गोरख यादव बगल में पंडाल स्थल पर रात में सोया हुआ था। इसी बीच रात करीब 11 बजे बगल के ही कुछ युवक वहां पहुंचे और सोते वक्त एक युवक ने चाकू से बिट्टू यादव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
परिजनों ने रात में इलाज कराने उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है।