Breaking News
WhatsApp Image 2025 12 15 at 17.33.22 077aba9c

सीमा की शानदार पहल: खुला पिंक बूथ आटो चालक कंचन ने फीता काट किया भब्य उद्घाटन

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

वाराणसी:सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंट रोडवेज स्टेशन एवं कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास महिलाओं के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार एवं सामाजिक अशांति की समस्या को देखते हुए युवा फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कैंट रेलवे स्टेशन शहर का मुख्य स्टेशन होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है,जिससे काशी की प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।महिलाओं का सम्मानजनक आवागमन कठिन हो गया था।

इस समस्या के समाधान के लिए युवा फाउंडेशन ने वाराणसी जिला पुलिस से सीसीटीवी कैमरे,पिंक बूथ तथा महिला पुलिस की स्थायी नियुक्ति की मांग की थी।उक्त मांग के अनुपालन में आज सिगरा थाना एवं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से नेहरू मार्केट के पास पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया।

पिंक बूथ का उद्धघाटन ऑटो चालिका कंचन ने किया

यह पिंक बूथ महिलाओं को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु स्थापित किया गया है,जिससे क्षेत्र में महिलाएं निर्भीक होकर आवागमन कर सकेंगी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।

युवा फाउंडेशन की इस पहल से कैंट क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी तथा काशी की सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा में सहयोग मिलेगा।

युवा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा चौधरी,डम्पी तिवारी (बाबा) संरक्षक युवा फाउंडेशन, जिला अध्यक्ष विकाश मौर्या ऑटो यूनियन के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, दुर्गेश पांडे, रश्मि जी रोड अरे चौक इनचार्ज गौरव सिंह, कुसुम, ट्रैफिक पुलिस और 112 की टीम न उपस्थित रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …