Breaking News
Screenshot 20241024 082523

कोतवाली रुदौली में महिला पुलिस कर्मियो को आत्मसुरक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS Screenshot 20241024 082523

अयोध्या – थाना कोतवाली रुदौली परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या श्री राजकरन नय्यर के निर्देशन क्षेत्राधिकारी रुदौली व प्रभारी निरीक्षक थाना रुदौली द्वारा सभी महिला पुलिस कर्मियों को आत्मरक्षा हेतु महत्वपूर्ण बातें जैसे 1.आत्मरक्षा में आत्मविश्वास बहुत महत्वपूर्ण है।, 2. हमलावर के हमले से पहले सावधान रहना।

खतरे की पहचान करने के तरीके, अनजान लोगों की गतिविधियों पर ध्यान देना है, 3. तेजीः हमलावर के हमले का जवाब देने में तेजी महत्वपूर्ण है।, 4. हमलावर को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग करना जरूरी है जिससे आपको आगे की कार्यवाही का समय मिल जाये और आप किसी अपने परिचित से या पुलिस से सम्पर्क कर सकें इत्यादि बातें बतायी गयी।

सभी को आत्मरक्षा की मूल बातें सिखाई गयी, जैसे कि हाथ-पैर की तकनीक और हमलावर को चकमा देने के तरीके।

हाथ की तकनीकेंः

हमलावर के चेहरे या शरीर पर पंच मारना।,

हमलावर के गर्दन या कंधे पर चोप मारना।,

हमलावर के चेहरे पर स्लैप मारना।,

हमलावर के हाथ या बाजू को पकड़कर उसे नियंत्रित करना।

पैर की तकनीकें:

हमलावर के पेट या छाती पर किक मारना।

हमलावर के चेहरे पर फ्रंट किक मारना।

हमलावर के शरीर पर साइड किक मारना।

हमलावर के पीछे से बैक किक मारना।

हमलावर के गर्दन पकड़ने से बचने के लिए अपने हाथों को ऊपर उठाना। हमलावर के हाथ पकड़ने से बचने के लिए अपने हाथों को पीछे करना।

हमलावर को पैरों से मारने के लिए। हमलावर के हमले से बचने के लिए शारीरिक संतुलन बनाए रखना।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *