Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 14 at 8.11.58 PM

जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बजट घोषणा 2024-25 समयबद्ध क्रियान्विति की समीक्षा बैठक आयोजित बजट

 

इस बार का बजट ऐतिहासिक और हर वर्ग को राहत देने वाला: प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार

समयबद्ध तरीके से हो बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन, आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरे अधिकारी

जिला प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 07 14 at 8.11.58 PM

भीलवाड़ा, 14 जुलाई। सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि बजट घोषणा 2024-25 को समयबद्ध पूर्ण करने एवं नियमित मॉनिटरिंग कर समस्त अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रहकर कार्य करें जिससे राज्य सरकार के द्वारा जिले में की गई घोषणाऐं समय पर पूर्ण हो सके।

जिला प्रभारी मंत्री रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणा संबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी। इस दौरान जिला प्रमुख बरजी देवी, मांडलगढ़ विधायक गोपाललाल शर्मा, मांडल विधायक उदयलाल भडाणा, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, प्रभारी सचिव एवं निदेशक अल्पसंख्यक मामलात नलिनी कठोतिया, जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, सभापति राकेश पाठक, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

प्रभारी मंत्री ने जिले में बजट घोषणा के अंतर्गत की गई घोषणाओं की प्रगति, जमीन आवंटन, शिलान्यास, वित्तीय स्वीकृति, प्रशासनिक स्वीकृति सहित अन्य कार्याें को समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में प्रभारी सचिव एवं निदेशक अल्पसंख्यक मामलात नलिनी कठोतिया ने बजट घोषणा संबंधी कार्यो मे जमीन आवंटन संबंधित कार्यो को समय पर पूर्ण करने, समय पर कार्य आदेश जारी करने, समय—समय पर मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं बजट घोषणा संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला एवं राज्य स्तर पर अवगत कराने के निर्देश दिये जिससे कि समस्या का समाधान किया जा सके। जिला कलक्टर नमित मेहता ने राज्य सरकार के द्वारा की गई बजट घोषणाओं को समय सीमा में पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

बैठक में एडीएम प्रशासन रतन कुमार, एडीएम सिटी वंदना खोरवाल, यूआईटी सचिव ललित गोयल, सीईओ शिवपाल जाट, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी, ओएसडी यूआईटी मोहम्मद ताहिर, सीएमएचओ डॉ सी पी गोस्वामी एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रभारी मंत्री ने की आमजन से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

बैठक के पश्चात प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कनेर का पेड़ लगाकर पौधारोपण किया। उन्होंने आमजन एवं ग्रामीणों से अपील की कि वर्षा के मौसम मे प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ एवं अधिक से अधिक पेड़ अवश्य लगाये एवं 5 वर्षों तक उस पौधे के संरक्षण जैसे पेयजल, खाद सहित अन्य प्रकार से रखरखाव भी ध्यान करें। इस अवसर पर जिला प्रमुख बरजी देवी, मांडलगढ़ विधायक गोपाललाल शर्मा, मांडल विधायक उदयलाल भडाणा, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, प्रभारी सचिव एवं निदेशक अल्पसंख्यक मामलात नलिनी कठोतिया, जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, सभापति राकेश पाठक, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा अन्य ने भी पौधारोपण किया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *