विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सामने रखा गया
मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन अति आवश्यक बैठक दिन शनिवार को अहरौरा डोंगिया बांध पर संपन्न हुई।
अहरौरा बांध पर दोपहर में बनारसी यादव की अध्यक्षता में किसानों से संबंधित निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ।
इस बैठक में पटीहटा माइनर से निकली सोनपुर माइनर में लगभग 1100 मीटर पर टेल हो गया है वहां पर छः का कुलावा लगाकर मिट्टी से बांध दिया गया है और आगे 500 मी. तक खुदाई कर देने से लगभग 300 बीघा जमीन की अतिरिक्त सिंचाई हो सकती है।
अहरौरा मेन कैनाल में मेहंदीपुर फाल को तोड़कर उसकी ऊंचाई कम कर दिया जाए और महमूदपुर का कुलाबा 2 फीट का लगा है उसे एक फिट का कर दिया जाए ताकि पानी संतुलित जा सके। मेन कैनाल के आनंदीपुर माइनर को 5 जनवरी 2026 से संचालित किया जाएगा और 8 जनवरी 2026 से मेन कैनाल, धुरिया माइनर, पटीहटा माइनर का संचालन किया जाएगा। हुसैनपुर बियर से गरई नदी का पानी तत्काल बंद करके बियर से भागवत ब्रांच नहर व चौकिया ब्रांच में पानी झिराव का आज से दिया जाए।
गरई प्रणाली की समस्त नहरों का संचालन 6 जनवरी 2026 से किया जाएगा। भागवत ब्रांच में फरहदा फाल के ऊपर टूटी नहर को बांधा जाए।पटिहटा माइनर में मानिकपुर के पास टूटे गेट को लगाया जाए। गोठौरा गांव के पास कौड़िया माइनर में हरिजन बस्ती के पास माइनर की सफाई किया जाए।
धुरिया माइनर में पाइप लाइन लगा है लीकेज है पूर्व में मिटटी भराई नहीं हो पाई थी पटरी भी खराब हो गई है मिटटी भराई या भस्सी डालकर लीकेज बंद किया जाए। खेमईपुर माइनर अत्यंत खराब है लाइनिंग टूटी है लाइनिंग कराया जाए।
बैठक की संचालन प्रहलाद सिंह किसान ने किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ ऋतुराज पांडेय, अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश राय, आनन्द बिंद, सिद्धनाथ सिंह अहरौरा डोंगिया बांध समिति अध्यक्ष, चौधरी रमेश सिंह, राम प्रसाद सिंह, रहमान, घूरे प्रसाद, स्वामी दयाल सिंह, राजेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, राम श्रृंगार, अखिलेश सिंह, परशुराम मौर्य, रामलाल, अमरेश, अभय सिंह, रामवृक्ष, संतोष, साधू सिंह, रामचंद्र, कल्याण सिंह, दीपक, योगेश, प्रदीप, नंदलाल, विजेंद्र सिंह, सुभाष व क्षेत्र के काफी किसान उपस्थित रहे।