Breaking News

ब्रेकिंग बिहार: साग तोड़ने के दौरान करंट लगने से एक कि मौत

साग तोड़ने के दौरान करंट लगने से एक कि मौत
रामगढ़वा- प्रखण्ड के सकरार पंचायत के किशुन टोली गांव में मंगलवार की अहले सुबह करीब सात बजे एक आदमी की साग खोटने के दौरान करंट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक स्थानीय स्व मोदी साह का पुत्र रामनाथ साह उम्र 28 वर्ष बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक सुबह साग खोटने के लिए घर के बगल में गए थे और साग खोटने के क्रम में बिजली के तार के चपेट में आ गए जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र और एक बेटी है। जिनका रो रोकर बुरा हाल बना है। परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का मामला

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या. अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *