Breaking News

भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता गायक पवन सिंह समेत 25 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता गायक पवन सिंह समेत 25 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रात 10 बजे के बाद कार्यक्रम करने के मामले में भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता व गायक पवन सिंह जाल में फस गए हैं। मिठनपुरा थानेदार विजय प्रसाद राय ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराइये है।भोजपुरी एक्टर अभिनेता गायक पवन सिंह, आकाश मिश्र के साथ कार्यक्रम कराने वाले पंकज कुमार, लाउडस्पीकर संचालक व अन्य 25 लोगों को आरोपित बनाया गया है।इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी है।सूत्रों से बताया गया कि तीन दिन पूर्व मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जिला स्कूल मैदान में पवन सिंह का कार्यक्रम हुआ था। इसमें रात 10 बजे से एक बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। प्रशासन के मना करने के बाद भी इन लोगों ने आदेश का उलंघन किया। जबकि, न्यायालय का आदेश है कि रात 10 बजे के बाद किसी भी हाल में लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ाने में इन सभी लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में स्कूल प्रबंधन को संबोधित करते हुए यह भी उल्लेख किया गया कि मैदान को इस तरह के कार्यक्रम के लिए नहीं दिया जाए। इससे शैक्षणिक संस्थान पर नकारात्मक असर पड़ता है।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज एडीजी ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *