Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 29 at 8.22.13 AM

ब्रेकिंग न्यूज भाकियू ने बीकापुर में पंचायत कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर, अयोध्या: तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने पंचायत कर नायब तहसीलदार घनश्याम मिश्रा के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्रीराम वर्मा ने किसान आंदोलन से जुड़ी घटनाओं पर विरोध जताया।

पुलिस कार्रवाई का विरोध

राष्ट्रीय सचिव श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के इशारे पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार करने की पुलिस कार्रवाई अनुचित थी। उन्होंने कहा कि किसानों और सरकार के बीच सकारात्मक वार्ता के बावजूद, लौटते समय किसान नेताओं के साथ की गई ज्यादती निंदनीय है।

स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

भाकियू ने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए नायब तहसीलदार को छह सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। नायब तहसीलदार घनश्याम मिश्रा ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत में उपस्थित किसान नेता

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अमरनाथ, उपाध्यक्ष रवि गोस्वामी, तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम जीत पांडेय, प्रीति पांडेय, बद्री प्रसाद, विजय कुमार और रामलली सहित अन्य किसान नेता और भाकियू सदस्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …