Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 29 at 8.15.11 AM

अग्रवाल कॉलेज छात्र हत्या मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को राउंडअप किया है।

मृतक के पिता संतोष कुमार, निवासी गर्ग कॉलोनी पार्ट-2 बल्लभगढ़, ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा रितेश, बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र था। 27 मार्च को हिमांशु और उसके साथ 10-12 लड़कों ने रितेश पर हमला कर दिया। इस दौरान हिमांशु ने रितेश की छाती में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त अपराध ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की।

तीन आरोपी हिरासत में

अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए बल्लू उर्फ कौशलेंद्र (तिरखा कॉलोनी), पंकज (भाटिया कॉलोनी) और सचिन (पंचवटी कॉलोनी, पलवल) को राउंडअप किया। इनमें से बल्लू और पंकज को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बल्लू हिमांशु का पुराना दोस्त है और दोनों ने गांव फतेहपुर बिलौच्च के स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। 27 मार्च को हिमांशु ने बल्लू को झगड़े के लिए कॉलेज बुलाया। पंकज, जो अग्रवाल कॉलेज में पढ़ता है, हिमांशु का साथी था और उसे भी घटना स्थल पर बुलाया गया। सचिन भी कॉलेज का छात्र है और हिमांशु का मित्र है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रितेश के साथ बहस के बाद झगड़ा बढ़ गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

जांच जारी

पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …