बलिया, शहर कोतवाली: एक महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी तीन साल की बेटी के साथ उनके पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है और कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है।