Breaking News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उद्योगों के लिए है नायाब बजट: वीरभान शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्टIMG 20250319 WA0005

फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025-2026 के लिए 2 लाख 5 हजार करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें उद्योगों के लिए कई अहम फैसले शामिल हैं। इस बजट से उद्योग जगत में खुशी की लहर है, खासकर फरीदाबाद के उद्योगपतियों के बीच।

फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष 12 मांगों का पत्र प्रस्तुत किया था। इनमें से लगभग 5 मांगों को मुख्यमंत्री ने इस बजट में मंजूरी दे दी है, जो उद्योग जगत के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है।

फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रेसिडेंट वीरभान शर्मा ने कहा, “उद्योग जगत को नायब साहब ने नायाब तोहफा दिया है।” उन्होंने यह भी बताया कि 13 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राव नरबीर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर के समक्ष 12 मांगों को रखा गया था। इनमें से कई अहम मांगों को अब बजट में मंजूरी मिल गई है।

मुख्य स्वीकृत मांगें:

1. नॉन-कंफर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही इंडस्ट्रीज को कंफर्म करना।

2. एमएसएमई को सीएक्यूएम नियमों के तहत जनरेटर, ड्यूल फ्यूल, रेट्रोफिटिंग पर सब्सिडी।

3. वर्कर्स के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग की व्यवस्था।

4. 5 एकड़ तक की फैक्ट्री के नक्शे और लाइसेंस की मंजूरी जिला स्तर पर करना।

5. एचएसवीपीएन द्वारा एच एस आई डी सी को हस्तांतरित प्लॉट्स पर चल रहे उद्योगों को एचएसवीपीएन के नियमों के अनुसार निपटाना।

फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उद्योग मंत्री राव नरबीर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर का धन्यवाद किया है और उनकी सराहना की है।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …