Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 17 at 7.49.40 PM

विप्र फाउंडेशन राजस्थान की रीजनल बैठक पुष्कर में आयोजित

भीनमाल: विप्र फाउंडेशन राजस्थान की रीजनल बैठक पारीक आश्रम, पुष्कर में आयोजित हुई।

WhatsApp Image 2025 03 17 at 7.49.40 PM

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी ने की, जबकि संस्थापक संयोजक सुशील ओझा मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय महामंत्री के. के. शर्मा और पवन पारीक के सानिध्य में तथा सभी जोन अध्यक्षों की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई।

बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई, जिनमें सेंटर फॉर एक्सीलेंस (भगवान परशुराम ज्ञान पीठ) अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम कुण्ड पर 14 करोड़ की लागत से बनने वाली 54 फीट ऊंची प्रतिमा, ई-शंकर लाइब्रेरी, और हर जिले में बाबू मोशाय ई-मित्र केंद्र की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल रहे।

संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए प्रत्येक दायित्वधारी कार्यकर्ता को पूर्ण निष्ठा से अपने कार्यों का निर्वहन करने पर बल दिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी अगस्त-सितंबर माह में पूरे सनातन समाज के लिए जयपुर में विराट यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में श्री गिरीश जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में राजस्थान के सभी जिलाध्यक्षों सहित कुल 147 कार्यकर्ताओं की अपेक्षित उपस्थिति थी, जिनमें से 133 कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में विप्र फाउंडेशन जोन 1C के प्रभारी नवीन जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र गौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) राहुल शर्मा, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार दवे और पाली जिला अध्यक्ष प्रमोद दवे शामिल रहे।

– रिपोर्ट: Ibn24x7news.com

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …