Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा बिहार
गायघाट : थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी के रमौली गांव में एक दस वर्षीय बालक के बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गई ।मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसरा है। मृतक की पहचान गांव के ही विजय शाह के पुत्र रितिक कुमार (10) वर्षीय के रूप में हुई है। डूबने के बाद शव को खोजने के लिए काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोग एनडीआरएफ की टीम की बुलाने को लेकर दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 रमौली चौक के समीप घंटों सड़क जाम कर आगजनी कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची बेनीबाद ओपी पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया एवं शव को निकाला।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
Tags बगहा
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …