Breaking News

पुलिस लाइन देवरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतन्त्र दिवस

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20250127 WA0046 IMG 20250127 WA0048 IMG 20250127 WA0044

76 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया तथा परेड का मान प्रणाम लिया गया। परेड में सम्मिलित टोली प्रथम टोली सशस्त्र पुलिस, द्वितीय टोली नागरिक पुलिस, तृतीय टोली सशस्त्र पुलिस महिला पुलिस, चतुर्थ टोली नागरिक पुलिस महिला पुलिस, पंचम टोली पुलिस कार्यालय देवरिया, छष्ठम टोली प्रशिक्षु आरक्षी, सप्तम टोली प्रशिक्षु आरक्षी, अष्टम टोली 49वीं वाहिनी एनसीसी, नवम् टोली 52 वीं वाहिनी एनसीसी, मोटर साइकिल दस्ता, डॉग स्कवायड, यू0पी0 112 वाहन दस्ता, यू0पी0 112 महिला वाहन दस्ता, दंगा निरोधक वाहन, रेड़ियों दस्ता, साइबर क्राइम सेल, विधि विज्ञान, अग्निशमन दल परेड में शामिल रहे। जनपद देवरिया पुलिस को प्राप्त पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह रजत को आज दिनांक 26.01.2025 गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर को प्रदान किया गया, इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी को विवेचना में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक वर्ष-2023, नि0श्री तेज जगन्नाथ को गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक वर्ष-2022,सेवानिवृत्त मु0आ0 चालक अभय नारायण यादव को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह वर्ष-2023, फायर मैन वालेश्वर प्रसाद,अमल कुमार गुप्ता व मनोज कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री उ0प्र0 श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं मा0 मुख्य अतिथि द्वारा जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल, इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री देवेन्द्र सिंह, अपर जिला न्यायाधीश संजय कुमार सिंह, अपर जिला न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेश झा, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व देवरिया श्री अरुण कुमार राय, अपर जिलाधिकारी देवरिया प्रशासन श्री गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया उत्तरी श्री दीपन्द्रनाथ चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी देवरिया श्री उदयभान, क्षेत्राधिकारी लाईन/परेड कमाण्डर श्री अंशुमान श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री दीपक कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री शिवप्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक देवरिया श्री विजय राज सिंह उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *