Breaking News
Screenshot 20250111 202159

उपायुक्त ने की आमजन से शीतलहर के मद्देनजर सावधानी बरतने की अपील

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टScreenshot 20250111 202159

फरीदाबाद:ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें,इस संबंध में हरियाणा राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। बचाव सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीसी विक्रम सिंह ने लोगों से सचेत होकर शीतलहर आपदा से बचाव का आह्वान किया है।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि शीत लहर के समय यथासंभव घर के अंदर ही रहे,ठंडी हवा से बचने के लिये कम से कम यात्रा करें। रेडियो व अन्य मीडिया से मौसम की जानकारी लेते रहें। बुजुर्ग और बच्चों का ठीक से देखभाल करें एवं ऐसे पड़ोसी जो अकेले रहते हैं विशेषकर बुजुर्ग लोगों का हाल चाल पूछते रहें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपातकालिन आपूर्ति आसानी से उपलब्ध हो।

एक परत वाले कपड़े की जगह ढीली फिटिंग वाले परतदार हल्के कपड़े,हवा रोधित सूती का बाहरी आवरण तथा गर्म उनी भीतरी कपड़े पहने। शरीर की गर्मी बचाए रखने के लिये टोपी एवं जलरोधी जूते का प्रयोग करें।

सिर को ढंके क्योंकि सिर के उपरी सतह से शरीर की गर्मी की हानि होती है और अपने फेफड़ो की सुरक्षा के लिये अपना मुंह ढक कर रखें। गर्म तरल पदार्थ नियमित कप से पिएं, इससे ठंड से लड़ने के लिये शरीर की गर्मी बनी रहेगी।

डीसी ने कहा कि शरीर में उष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिये पोष्टिक आहार अवश्य लें एवं निर्जलीकरण से बचने के लिए शराब आदि का सेवन ना करें। शीतदश होने पर चिकित्सक की सलाह ले जैसे संवेदन शून्यक सफेद अथवा पीले पड़े हाथ और पैरो की उंगलियां,कान की लौ तथा नाक की उपरी सतह इत्यादि।

हाईपोथर्मिया (शरीर का तापमान समान्य से कम) होने जैसे अनियंत्रित कांपना,बोलने में दिक्कत,अनिंद्रा,मांसपेशियों में अकड़न,सांस लेने में दिक्कत इत्यादि पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *