Breaking News
Screenshot 20250111 194359

कोहरे से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर जरूरी:एसएचओ ट्रैफिक विनोद कुमार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20250111 194359

फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मनीष सहगल एवं डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशनुसार एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार सदस्य के मार्ग दर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि) के साथ मिलकर ओल्ड़ फरीदाबाद चौक पर रिफ्लेक्टर टेप अभियान,ऑटो एवं ई-रिक्शा जागरूकता अभियान एवं सड़क सुरक्षा मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के बारे में आम जनता को जानकारी दी गई यहां चौक पर साईकिलों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा कर यातायात के नियम बताए गए।

यहां लगभग 30 साईकिलों,40 ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई एवं साइकिल,ई रिक्शा एवं ऑटो वालों को रिफ्लेक्टर टेप भी बांटे गए ट्रैफिक एसएचओ विनोद कुमार द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों को अधिक सवारी बैठाने से दुर्घटना होने के कारणों के बारे में बताया ऑटो ड्राइवर अगली सीट पर सवारी बिलकुल भी ना बिठाए सभी आटो एवं ई रिक्शा के ड्राइवर को बताया गया कि आप सभी ड्रेस अवश्य पहनें ऑटो के अंदर म्यूजिक सिस्टम ना चलाएं आप सभी ऑटो चलाते समय उल्टी दिशा में बिल्कुल ना चले अपने-अपने ऑटो को जेब्रा क्रॉसिंग पर रुक जाएं।

रेड लाइट जंप ना करें आप सभी ऑटो वाले बिना वजह हॉर्न ना बजाएं ऑटो चलाते समय नशा बिल्कुल ना करें ऑटो चलाते समय आगे सवारी बिल्कुल ना बैठाएं अपनी गति सीमा में ऑटो चलाएं अपने-अपने ऑटो के हाई सिक्योरिटी प्लेट अवश्य लगे अपने-अपने ऑटो में आगे पीछे की लाइट ठीक रखें सभी ऑटो वाले सवारी के साथ व्यवहार अच्छा रखें अगर कोई सड़क पर हादसा होता है तो आप 112 पर तुरंत डायल करें अगर आप इन बातों का पालन नहीं कर रहे हैं तो आपका चालान सीसीटीवी के माध्यम से आपके घर पर आ सकता है मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत 10 गुना जुर्माना हो चुके हैं अपना ध्यान रखें अपनों का ध्यान रखें अपने परिवार का ध्यान रखें आप सभी का जीवन अनमोल है सभी ऑटो वाले एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।

रोड़ सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन से बिजेंद्र सैनी ने अपने अपने काम से वापस घर जा रहे साईकिल चालकों को अपनी निर्धारित लें में साईकिल चलाने को कहा ताकि कोई सडक दुर्घटना ना हो आपका घर पर कोई इंतजार कर रहा है इसलिए हमेशा सड़क नियम अपनाए।

इस रिफ्लेक्टर अभियान में फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस से एसएचओ विनोद कुमार,सब इंस्पेक्टर सतीश , राहुल,सतीश,विनोद गुलाटी एवं रोड़ सेफ्टी ओमानी फाउंडेशन से बिजेंद्र सैनी,सौरभ बिंदल,जसबीर व अन्य मोजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *