Breaking News

जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने बलिया शहर को यातायात की दृष्टि से सुगम बनाने के लिए विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बलिया शहर को यातायात की दृष्टि से सुगम बनाने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन ने अधिशासी अभियंता लोनिवि और अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका के साथ पानी की टंकी चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा तथा माल गोदाम तिराहा आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया।

सड़क की लंबाई-चौड़ाई का मापंकन तैयार किया गया, जिसका विवरण निम्नवत है-IMG 20250111 WA0031

(1)माल गोदाम तिराहा में विद्युत पोल और बेकार पड़ी संरचना को हटाकर, लगभग 30 फीट तिराहे को चौड़ा किया जा सकता है। मौके पर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने तथा संरचना को हटाने के लिए निर्देशित कर दिया गया ,जिसे रात में हटाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा, जिससे 30 फीट से अधिक तिराहे की चौड़ाई बढ़ जाएगी। वाहनों को टर्न करने में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

(2) विशनीपुर चौराहे में भी विद्युत पोल लगे रहने के कारण चौराहा सकरा हो गया है, जिसे हटाकर रास्ते की चौड़ाई बढ़ाते हुए पिच कर दिया जाएगा। यातायात की सुविधा के लिए डिवाइडर भी 10 -15 मीटर बनाया जाएगा,ताकि वाहनों को मोड़ने में और क्रॉस करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े और जाम से मुक्ति मिल सके।IMG 20250111 WA0029

(3)इसी प्रकार रेलवे स्टेशन तिराहे तथा पानी की टंकी चौराहे पर भी विद्युत पोल को शिफ्ट कर सड़क को चौड़ा कर चौराहे की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके।

छोटे व्यापारियों,फल व सब्जी वालों, स्ट्रीट वेंडर को शीश महल के पीछे तथा उसके आगे थोड़ी दूर पर गली में किया जाएगा व्यवस्थित

छोटे व्यापारियों, ठेला फल सब्जी वालों, स्ट्रीट वेंडर को शीश महल के पीछे तथा उसके आगे थोड़ी दूर पर गली में व्यवस्थित किया जाएगा। मौके का निरीक्षण कर साफ- सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अतिशीघ्र व्यवस्थित किया जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रकार नगर पालिका में एक स्ट्रीट वेंडर जोन भी स्थापित हो जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *