Breaking News

जिला प्रशासन के विरोध में पटरी दुकानदारों ने भीख मांगकर जताया विरोध 

बलिया, पटरी दुकानदारों ने जिला प्रशासन के विरोध में अपने-अपने परिवार के जीवन यापन के लिए गांधीनगर रोडवेज ओवरब्रिज के नीचे धरना स्थल पर कटोरा लेकर भीख मांग कर विरोध जताया।IMG 20250111 WA0024

धरना पर बैठे दुकानदारों ने कहा कि जब तक हम लोगों को जिला प्रशासन द्वारा अपने परिवार को भरण पोषण करने के लिए उचित स्थान नहीं देंगे तब तक हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन जारी रखेंगे। पटरी दुकानदारों ने कहा हम लोग बिगत 60 वर्षों से पटरी पर दुकान लगाकर अपने-अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करते थे।

ओवर ब्रिज बनाने के पहले 40 वर्ष रोडवेज के सामने दुकान लगाकर जीवन यापन किया उसके बाद ओवर ब्रिज बनने के बाद उस समय के विधायक और जिलाधिकारी ने ओवरब्रिज के नीचे हम लोगों को स्थपित किया था ।जिसे अतिक्रमण मुक्त का नाम देकर जिला प्रशासन द्वारा 9 जनवरी को बुलडोजर से दुकान तोड़ दिया गया।IMG 20250111 WA0025

दुकान तोड़े जाने के बाद हम सभी दुकानदार भुखमरी के शिकार हो गए हैं। जब तक हम लोगों को जिला प्रशासन द्वारा कहीं उचित स्थान नहीं दिया जाएगा। तब तक हम लोगों का शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शन करने वाले सुभाष चंद्र गुप्ता, नरेश प्रसाद, लक्ष्मण गुप्ता, कुंदन गुप्ता, सुनैना देवी, राजेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता फूलमानी गुप्ता आदि रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *