Breaking News
WhatsApp Image 2024 12 25 at 7.12.44 PM

शिक्षाविद दीपक यादव को मिला भैया जी महाराज का आशीर्वाद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शिक्षाविद् दीपक यादव ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में बल्लभगढ़ स्थित महामंडलेश्वर भैया महाराज के आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल बांटे। WhatsApp Image 2024 12 25 at 7.12.44 PMउन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लिया और कहा कि जीवन के लिए धर्म बहुत ही आवश्यक है। वहीं भैया महाराज ने कहा कि दीपक यादव बहुत ही सुलझे हुए शिक्षाविद हैं और समाज का दर्द सीने में लिए सेवा करते हैं। उन्होंने स्कूल नहीं शिक्षा का मंदिर बनाया है जहां वह आने वाले भारत का भविष्य बना रहे हैं। महामंडलेश्वर भैया महाराज ने कहा कि दीपक यादव अपने जीवन में बहुत तरक्की करेंगे। उनके सितारे बहुत बुलंद हैं और उनमें उन्नत भविष्य की असीम संभावनाएं हैं। भैया महाराज ने कहा कि हाल ही के दिनों में दीपक यादव द्वारा निशुल्क खाटू श्याम यात्रा को हरी झंडी देने वह गए थे तब भी उन्होंने कहा था कि दीपक जनता के बहुत हमदर्द हैं और ऐसे व्यक्तियों को समाज का नेतृत्व करने का अवसर मिलना चाहिए।

इस अवसर पर दीपक यादव ने सैकड़ों लोगों को कंबल बांटे। वहीं यादव ने कहा कि जन्मदिन तो हर वर्ष आता है और वह हर वर्ष जनता के बीच में अपना जन्मदिन मनाते हैं। लेकिन इस साल भैया जी के आश्रम में जन्मदिन मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वहीं उनका आशीर्वाद भी मिला है जिससे मुझे पूरी उम्मीद है कि वर्ष 2025 में उन्हें समाज की सेवा का बड़ा अवसर प्राप्त होगा। बता दें कि अगले महीने आने वाले नगर निगम के चुनाव में शिक्षाविद दीपक यादव भी अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं और वह वार्ड नंबर 43 से अपना दावा ठोक रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से अपनी राजनीति को अगले पायदान पर ले जा रहे हैं जहां उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है। दीपक यादव ने दर्जनों स्थान पर अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी की और लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। बता दें कि दीपक यादव सेक्टर 2 में रहते हैं जहां करीब आधा दर्जन स्थानों पर उनका जन्मदिन मनाया गया। वहीं उनके द्वारा विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूलों की दोनों ब्रांचो में भी उनका जन्मदिन मनाया गया।

जहां बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी भी मौजूद रहे। यादव ने बताया कि जन्मदिन में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति वह आभार व्यक्त करते हैं,वहीं अपने क्षेत्र की तमाम जनता की सेवा करने की अपनी इच्छा को भी व्यक्त करना चाहते हैं। यदि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व उन्हें अवसर देता है तो वह निश्चित तौर पर वार्ड 43 से एक जीत हासिल करेंगे और जनता की सेवा के लिए नए सोपान रचेंगे।उन्होंने कहा कि जनता की आम समस्याएं नगर निगम से जुड़ी हुई हैं जहां वे जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास करेंगे। दीपक यादव ने बताया कि वह भी स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा के आशीर्वाद से लोगों की समस्या दूर करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

वहीं विकास की भी अनेक योजनाएं शर्मा के सहयोग से प्रारंभ कराई हैं और अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है। इस अवसर पर उनके साथ भारत विकास परिषद गोविंद शाखा के अजय शर्मा,राम भारद्वाज,मनोज यादव,अमित त्यागी,भारतीय संस्कृति संघ बल्लभगढ़ के राकेश सिंह,राजेंद्र शर्मा,कृष्ण यादव,मनीष चेची,नवीन त्यागी सहित सेक्टर दो आरडब्ल्यूए के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *