Breaking News
WhatsApp Image 2024 12 10 at 3.55.19 PM

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 143 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक वेद ने किया कन्यादान

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 दिसंबर 2024 से दिनमंगलवार को विकासखंड पूरा बाजार में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 143 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।WhatsApp Image 2024 12 10 at 3.55.19 PM
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है। इस योजना के माध्यम से उन परिवारों को मदद मिल रही है जो धन के अभाव में अपनी पुत्रियों का कन्यादान नहीं कर पा रहे थे।

विधायक ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में दूल्हे को पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन, बैग और दुल्हन को साड़ी, पायल, बिछिया जैसे उपहार भेंट किए गए।सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों के साथ नगर विधायक व ब्लाक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्षब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता की कामना की।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से मिलने वाली 51000 हजार की आर्थिक सहायता में 10 हजार का सामान, 35 हजार रुपये नवविवाहित के खातों में और छह हजार खर्च के रूप में दिए जाते हैं।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, एडीओ समाज कल्याण विवेक कुमार सिंह, वरुण चौधरी, नन्द कुमार सिंह, स्वाती सिंह, जिपंस देवता प्रसाद पटेल, गोली वर्मा, राजेश पाठक, अरविंद सिंह डब्लू, ओम प्रकाश यादव, रामजीत निषाद, रक्षाराम यादव, ऊदल यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *