Breaking News
Screenshot 20241125 125048

गाजीपुर:राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष बने शिव प्रताप उर्फ भोलू

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। लोकतन्त्र के चतुर्थ स्तम्भ को मजबूत बनाये रखने के लिए निष्पक्ष व राष्ट्रीय हित को ध्यान मे रखते हुए की गयी पत्रकारिता कभी कमजोर नही होती।

इन्ही पत्रकारो के सुरक्षा व लोकतन्त्र की रक्षा के उद्देश्य से बनाया गया संगठन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। जनपद मे पत्रकार के सुरक्षा व स्वास्थ्य की चिन्ता करने के लिए पत्रकारो की आवश्यक बैठक रविवार को हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वाधान मे किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आगे बताया इस संगठन के स्थापना दिवस 22 दिसम्बर को गोरखपुर मे मनाया जायेगा। जिसमे पत्रकार के हितो को ध्यान मे रखते हुए पांच सूत्रीय मांग प्रदेश सरकार से लागू कराने का प्रयास किया जायेगा।

जिसमे पत्रकार के सुरक्षा, स्वास्थ्य, मानदेय, आवास और विधान परिषद मे एक प्रतिनिधित्व की मांग प्रमुखता से की जायेगी। इस बैठक संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनीत जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रताप तिवारी उर्फ भोलू की घोषणा की गयी जिसपर सभी पत्रकारो ने तालिया बजाकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस बैठक में पत्रकारों के हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन के जिला संरक्षक कॄष्ण बिहारी त्रिवेदी व पत्रकार अखिलेश यादव, संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी शिखा रावत, व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर संगठन की सदस्य पूजा गौड़, विमल कुमार, पारसनाथ चौहान सहित पत्रकार विनीत दुबे, रतन कुमार उर्फ विक्की, संजीव कुमार, सोनू तिवारी, चंद्र कुमार तिवारी, विपीन यादव, विपिन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पाण्डेय, रोहित पटेल सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *