Breaking News
WhatsApp Image 2024 11 09 at 7.45.47 AM

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता द्वारा अवैध युमना रेती के स्टॉक करने वालों पर कराई गई कार्यवाही

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल के गांव सुल्तानपुर थाना चांदहट में कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से यमुना रेती का स्टॉक किया हुआ है। जिसे चोरी छिपे स्थानीय मार्केट में बेचा जाता है जिससे सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है।WhatsApp Image 2024 11 09 at 7.45.47 AM

इस सम्बंध में कार्यवाही कराने के लिए राजदीप मोर डीएसपी मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद के नेतृत्व में जगदीश निरीक्षक,सतबीर सिंह व महेन्द्र सब इंस्पेक्टर,एएसआई शिव कुमार व प्रभु दयाल द्वारा,निर्मला खनन निरीक्षक,चन्द्रशेखर लेखाकार खनन विभाग फरीदाबाद,डोर सिंह हल्का पटवारी व स्थानीय पुलिस थाना चांदहट के सब इंस्पेक्टर सुदीप के साथ गांव सुल्तानपुर में बनाये हुए अवैध स्टॉक का औचक निरीक्षण किया गया।

रीक्षण के दौरान गांव सुल्तानपुर से यमुना घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर 3 अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से यमुना रेती का स्टॉक करना पाया गया। हल्का पटवारी द्वारा मौका पर राजस्व रिकार्ड अनुसार रिपोर्ट पेश की गई। इस सम्बंध में खनन निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि तीनों स्टॉक पर करीब 300/400 मेट्रिक टन यमुना रेती का अवैध स्टॉक किया हुआ है। अवैध स्टॉक करने पर जमीन मालिकान व स्टॉक करने वालो के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना इन्फोर्समेंट जिला पलवल में अभियोग अंकित कराने की कार्यवाही की जा रही हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *