Breaking News
WhatsApp Image 2024 11 08 at 7.18.39 PM

जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केंद्र चितबड़ागांव मण्डी-02, मण्डी-01 तथा एकौनी का किया आकस्मिक निरीक्षण

केंद्र प्रभारी के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2024 11 08 at 7.18.39 PMबलिया,जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज राजकीय धान क्रय केंद्र चितबड़ागांव मण्डी-02, मण्डी-01 तथा एकौनी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।जिलाधिकारी द्वारा राजकीय धान क्रय केंद्र चितबड़ागांव मण्डी-02 के निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्र क्रियाशील पाया गया। उन्होंने केंद्र प्रभारी से अब तक की गई खरीद की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसानों को निर्धारित समयावधि में भुगतान किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने डिजिटल वजन मशीन पर बाट रखवाकर तथा नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच कराकर सत्यपान भी किया। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित किसान से वार्ता कर पूछा कि धान खरीदने के लिए पैसा तो नहीं लिया गया,जिस पर किसान ने बताया कि कोई पैसा नहीं लिया गया है तथा न ही किसी प्रकार की समस्या हुई हैं।

WhatsApp Image 2024 11 08 at 7.18.44 PMजिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केंद्र चितबड़ागांव मण्डी-01 के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं ठीक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए केंद्र प्रभारी को 24 घण्टे के अन्दर धान क्रय केंद्र सक्रिय करने के निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यथा-बैनर, साफ-सफाई तथा पेयजल आदि सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय धान क्रय केंद्र एकौनी के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी अनुपस्थित पाए गए। केंद्र पर उपस्थित राकेश कुमार ने बताया कि केंद्र प्रभारी जनपद स्तर पर आयोजित बैठक में गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। केंद्र पर उपस्थित राकेश कुमार कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *