Breaking News
Screenshot 20241103 185727

विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं के समर्पण को सराहा,फरीदाबाद में आयोजित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241103 185727

फरीदाबाद:89 विधानसभा से विधायक और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-10 की पुष्प वाटिका में कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक भव्य स्नेह भोज और समारोह का आयोजन किया।

इस मौके पर मंडल के सभी पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य,शक्ति केंद्र प्रमुख,बूथ एजेंट और बूथ समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला नेतृत्व के साथ भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा भी मौजूद थे।विपुल गोयल ने भारी बहुमत से मिली चुनावी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में चुनाव एक व्यक्ति नहीं,बल्कि पूरा संगठन लड़ता है और जीत का श्रेय भी पूरे संगठन को जाता है।

उन्होंने कहा कि आप सभी के समर्पण और निष्ठा से हमें इस चुनाव में 48,388 वोटों से ऐतिहासिक जीत मिली है, जिसमें 65% से अधिक वोट भाजपा के पक्ष में आए हैं।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि जैसे किसी भवन की मजबूती उसकी नींव से होती है,वैसे ही पार्टी की सफलता बूथ स्तर पर हो रहे कार्यों पर निर्भर करती है।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों,पोलिंग एजेंटों,बूथ समितियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस जीत का मूल कारण बूथ स्तर पर की गई आपकी कड़ी मेहनत है,जिसने संगठन को मजबूती दी है। लोकतंत्र में बूथ ही सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है,और जनता जब तक संगठन से नहीं जुड़ती,तब तक जीत सुनिश्चित नहीं होती। विपुल गोयल ने जोर देकर कहा कि इस जीत में कार्यकर्ताओं और जनता का साथ ही मुख्य आधार रहा है।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव चल रहा था,तो मैंने कहा था कि जीतने पर हर कार्यकर्ता और जनता जीतेंगे। उस वादे पर खरा उतरते हुए,मैं कैबिनेट मंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी को आप सभी के सहयोग से निभाने का संकल्प लेता हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव खत्म होने के साथ जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई,बल्कि उनकी असली परीक्षा अब शुरू होती है।

चुनाव एक छोटा अभियान था,जिसमें हमने बड़ी जीत पाई है,पर जनसेवा का हमारा मुख्य अभियान अब शुरू हो रहा है, उन्होंने कहा। साथ ही,उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे इसी जिम्मेदारी को चुनाव की मेहनत की तरह ही आपस में बांटकर निभाएं।

विपुल गोयल ने कहा कि हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करना है। हम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शीर्ष नेतृत्व को यह दिखाना चाहते हैं कि फरीदाबाद में भाजपा का प्रतिनिधित्व जनसेवा के सबसे उच्च मानकों पर खरा उतरेगा। हमें मिलकर ऐसा काम करना है कि अगली बार चुनाव में जनता को हमारे काम पर पूर्ण विश्वास हो। गोयल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के परिवार का हिस्सा मानते हुए उनकी भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भले ही हमें फरीदाबाद में सर्वाधिक वोट मिले हैं,लेकिन जिन वोटों की कमी रही,उनके लिए सेवा में किसी तरह की कमी नहीं रखनी है। पूरी हरियाणा की जनता हमारी है,और हमारा लक्ष्य है कि अपने काम और सेवाभाव से हम सभी का दिल जीतें। कार्यक्रम का समापन विपुल गोयल के इस संकल्प के साथ हुआ कि भाजपा संगठन के सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा और विकास की दिशा में मिलकर काम करेंगे,ताकि हरियाणा में भाजपा का जनाधार और मजबूत हो सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *