Breaking News
Screenshot 20241023 163803

गाजीपुर : सदर कोतवाली पहुचे पुलिस महानिरीक्षक जोन सैनिक सम्मेलन मे हुए शामिल किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

Screenshot 20241023 163803

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर। पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी व पुलिस अधीक्षक डा ईरज रजा ने थाना कोतवाली में सैनिक सम्मेलन किया गया व सम्मेलन में सभी अधिकारी व कर्मचारीगण की समस्याओं को सुना गया व आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही,हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन सूची में शामिल अपराधियों की सतत निगरानी तथा छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई ,CCTNS,मेस, बैरक मलखान व शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया गया तथा महोदय द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों को टॉर्च व साफा वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ,क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *