Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 22 at 7.36.59 PM

कन्या प्रा. विद्यालय असनवार के जर्जर छत का तत्काल निर्माण किया जाये – जयराम अनुरागी

बलिया उत्तरप्रदेश

रीडर्स मैसेंजर नेटवर्कWhatsApp Image 2024 10 22 at 7.36.59 PM 1

बलिया। नेशनल प्राइम अवार्ड 2019 से सम्मानित जनपद के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता जयराम अनुरागी ने जिलाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अश्विनी कुमार तिवारी को पत्रक देकर कन्या प्राथमिक विद्यालय असनवार, शिक्षा क्षेत्र -चिलकहर, बलिया के एक खास कक्ष की छत के ऊपरी हिस्से का लगातार गिरते रहने के कारण उसका तत्काल नये सिरे से निर्माण किये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

WhatsApp Image 2024 10 22 at 7.36.59 PMश्री अनुरागी ने जिलाधिकारी को सम्बोधित अपने पत्रक में आगे कहा है कि उक्त छत की हालत ऐसी हो गयी है कि विद्यालय के बच्चे भी उसमें जाने से कतराते रहते है। यदि समय रहते उक्त कक्ष का जीर्णोद्धार या उसके छत का निर्माण नये सिरे से नहीं किया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इसलिये इसे जनहित में गम्भीरता से लेते हुए उक्त छत को प्राथमिकता के आधार पर नये सिरे से निर्माण किया जाये, ताकि विद्यालय के बच्चे निर्भय होकर उक्त कक्ष में शिक्षा अध्ययन कर सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *