Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
*समस्तीपुर।* में ट्रेन और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. जानकारी के मुताबिक सहरसा से पटना जाने वाली जनहित एक्सप्रेस ने ऑटो में टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गये और चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना बछवाड़ा-हाजीपुर रेलखंड पर हुई. जानकारी के मुताबिक विद्यापति नगर-हरपुर बोचहा के मानवरहित फाटक संख्या 11 पर ऑटो गुजर रहा था इसी दौरान उसकी ट्रेन से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद ऑटो पास के ही गड्ढे में जा गिरा.
घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मालूम हो कि मानवरहित फाटकों पर आये दिन हादसे होते रहते हैं.
Tags समस्तीपुर
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …