Breaking News
Screenshot 34

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में एएनएम का प्रदर्शन

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – जनपद अयोध्या के विभिन्न ब्लाकों की एएनएम ने ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने के शासन के निर्देश के विरोध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी की। सीएमओ डा. संजय जैन से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।वही कई ब्लाकों की एएनएम सीएमओ कार्यालय के सामने एकत्र होकर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। एएनएम द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि महानिदेशक परिवार कल्याण द्वारा सबसेन्टर की एएनएम के साथ दो फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।

Screenshot 34 पोर्टल पर स्वास्थ्य उपकेन्द्र की फोटो पहले से अपलोड है। जिन्हे अब स्वास्थ्यकर्ता महिला की फोटो के साथ प्रतिदिन अपलोड किया जाना है। जिसका विरोध सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सभी एनएनएम कर रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि एएनएम सभी सेंटर से दूर गांवों में टीकाकरण व अन्य सभी स्वास्थ्य प्रोग्राम करते है। जिस कारण से समय पर पहुंच पाना व अटेन्डेंस सुबह शाम लगा पाना सम्भव नहीं है। टीकाकरण के बाद फीडिंग कार्य भी किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साधन का भी अभाव रहता है। जिसकारण यह अव्यवहारिक है। प्रर्दशन में एनएनएम ज्योति, शालिनी रैना, उमा तिवारी, निशा दूबे, प्रतिमा श्रीवास्तव, नीलम निगम, रेनू यादव, अनीता, दीपा सिंह मौजूद रही।

बाइट – एनएनएम की प्रदर्शनकारी महिला

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *