Breaking News
Screenshot 20241019 111556

देवरिया पुलिस की तत्परता से कार्डियक अरेस्ट से मुर्छित व्यक्ति की बची जान

Ibn news Team DEORIA

सुभाष चंद्र यादव

Screenshot 20241019 111556
जनपद देवरिया के प्रभारी डायल 112 उ0नि0 श्री विनोद कुमार सिंह आज दिनांक 19.10.2024 को रोजाना की भांति प्रातः काल के समय पुलिस लाइन के निकट टहल रहे थे कि एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति पुलिस लाइन से रुद्रपुर रोड पर कहीं जा रहे थे की पुलिस लाइन के निकट आरो प्लांट के पास स्कूटर पर बैठा हुआ पीछे वाला व्यक्ति अचानक वाहन चलाते समय पीछे की तरफ स्कूटर पर ही गिर गये की पीछे गिरे हुए व्यक्ति के बारे में हम सभी लोग तेज आवाज से बोल रहे हैं कि पीछे वाला व्यक्ति गिर रहा है पीछे वाला व्यक्ति गिर रहा है स्कूटर चालक ने अपने को संभालते हुए अपनी स्कूटर को रोका और पीछे वाला व्यक्ति बिल्कुल पिछली पहिया के तरफ उनका सर आ गया था जिस व्यक्ति को तत्काल अपने सहयोगियों हे0का0 मोहम्मद तबरेज व हे0का0 धनुषधारी तिवारी की मदद से मुर्छित व्यक्ति को स्कूटर से उतार कर तत्काल सड़क पर लिटाया गया और प्रभारी डायल 112 उ0नि0 श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा अचेत व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट से संबंधित CPR लगभग 5 मिनट तक लगातार दिया गया जो बेहोश व्यक्ति धीरे-धीरे होश में आने लगा होश में आने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम राम आशीष यादव निवासी लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे थाना कोतवाली जनपद देवरिया बताया गया । बाद सीपीआर उक्त व्यक्ति को ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया । जहां वह ईलाजरत हैं स्थिति सामान्य है । पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा भुरी-भुरी प्रशंसा की गयी ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *