Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 13 at 5.41.06 PM

विभीषण ने बताया भेद, राम ने रावण का किया वध, समिति के लोगो ने जलाई पुतला

 

चुनार एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ मुनेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, नगर चौकी प्रभारी इंदुभूषण मिश्रा सहित पीएसी पुलिस बल चक्रमण करते रहेWhatsApp Image 2024 10 13 at 5.41.06 PM

मीरजापुर। विजयादशमी के महापर्व पर असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। अहरौरा क्षेत्र के बाल रामलीला समिति की राम रावण का युद्ध आलू मिल और गोला सहुवाईन रामलीला समिति की युद्ध पोखरा सहुवाईन स्थल पर युद्ध हुई। जिसमें एक ओर राम अपनी सेना के साथ खड़े थे तो दूसरी ओर रावण सबकुछ गंवाने के बाद भी बलवान की तरह युद्ध के मैदान में डटे थे। राम बाण चलाए जा रहे थे, लेकिन रावण पर उसका कोई असर नहीं हो रहा था। यह देख राम सहित उनकी पूरी सेना चितित हो जाती है। तभी विभीषण आगे बढ़ते हैं और अपने भाई रावण की मृत्यु का भेद बताते हैं। विभीषण कहते हैं..रावण की नाभि में अमृत है। नाभि पर तीर से प्रहार करेंगे तभी उनका वध संभव है। उसके बाद राम सीधे रावण की नाभि पर तीर से प्रहार करते हैं और रावण वहीं धराशायी हो जाता है।

यह देख दर्शकों की भीड़ जय श्रीराम का जयकारा लगने लगती है। पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठता है। दर्शकों में शामिल महिलाएं पुरूष व बच्चे अपने स्थान से ही भगवान राम को प्रणाम करने लगते हैं। पूरा माहौल भक्तिमय सरोवर में नहाने लगता है। इसी क्रम में क्षेत्र के पुतला पोखरा सहुवाईन व चौक बाजार बाल रामलीला समिति की रावण पुतला दहन आलू मिल के पास किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठे थे।
उसी दौरान चौक बाजार बाल रामलीला समिति के अध्यक्ष कुमार आनंद ने बताया को बुराई पर अच्छाई की जीत, पूर्ण हुए नवराते देखो,
पर्व दशहरा आया है,
साथ बुराई पर अच्छाई,
का संदेशा लाया है। रावण उसको कहती दुनिया, था ज्ञानी पर अभिमानी, ह्रदय दर्प था उसके भारी, करता अपनी मनमानी।छल-बल करके माँ सीता का, दुष्ट हरण कर लाया था। उसकी मृत्यू का ये कारण, घातक बन कर आया था। कहते विजयादशमी दशहरा, यही सत्य का प्रतीक है, बुराई पर अच्छाई की हुई हमेशा ही जीत है।
उसी आलू मील के पास रावण दहन के बाद बाल रामलीला अध्यक्ष कुमार आनंद और मड़िहान क्षेत्रधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, सहित दर्जनों लोगों द्वारा आरती हुआ, इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। उसी दौरान सुरक्षा के दृष्टि से चुनार उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, मड़िहान नक्सल क्षेत्राधिकारी मुनेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद चौहान, नगर चौकी प्रभारी इंदुभूषण मिश्रा, एसएसआई राकेश सिंह सहित पीएसी पुलिस बल मौजूद रही। इस शुभ अवसर पर व्यास शिरीष चंद, बृजेश, कामेश्वर, पुण्य, सक्षम, अनय, अश्वनी, कन्हैया, विकास, धीरज मोदनवाल, रोशन, अरविंद, रौनक, सतीश,विष्णु, प्रवीण, पुष्कर अन्य रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *