Breaking News
Screenshot 20241010 084043

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर किशोरी मेले का आयोजन

(प्रमोद कुमार गर्ग)Screenshot 20241010 084043

भीलवाड़ा, 09 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग की और से बुधवार को किसान भवन, में जिला स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया।

महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया ने बताया कि मेले में जिले के विभिन्न ब्लॉक से 250 किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया।Screenshot 20241010 084014

मेले में सभी किशोरी बालिकाओं का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बालिकाओं के मनोरंजन व उत्साहवर्धन के लिए जलेबी रेस, चेयर रेस, कबड्डी, डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई।

बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया व सभी बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में राजीविका से रामप्रसाद शर्मा व शिवप्रसाद टेलर ने बालिकाओं को जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी व राजीविका की योजना से अवगत करवाया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर व महिला सलाह सुरक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी गई। महिला सुपरवाइजर जमना आर्य द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी दी गई।

 

किशोरी मेले में आयोजित प्रतियोगिता जलेबी रेस में प्रियंका जीनगर, चेयर रेस में नव्या पाराशर, डांडिया प्रतियोगिता में राजनंदनी जीनगर प्रथम रही। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती कल्पना मालव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

—000—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *