Breaking News

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति की हुई बैठक

बलिया: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबन्ध समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य कक्ष में हुई।IMG 20240911 WA0022

जिलाधिकारी ने विद्यालय में पठन पाठन व अन्य क्षेत्रों में प्रगति की जानकारी प्रधानाचार्य से ली और कई सुझाव भी दिये।

 

मुख्य मार्ग से विद्यालय तक खराब सड़क के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी ली। बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए सड़क को ठीक कराया जाए।

पठन पाठन से जुड़ी जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा से पहले नौवीं व ग्यारवीं कक्षा में ही छ़ात्रों की पढ़ाई व टेस्ट पर फोकस किया जाए। इससे छात्र—छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से ही तैयार रहेंगे और निश्चित ही अच्छा परिणाम दिखेगा।

प्रधानाचार्य ने केंद्रीय विद्यालय परिसर से जल निकास के लिए जरूरी प्रयास करने व स्टाफ क्वार्टर्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में केंद्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *