Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 08 at 7.49.06 PM

बैरिया,महिला अधिवक्ता की हुई हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा

बलिया उत्तर प्रदेश WhatsApp Image 2024 09 08 at 7.49.06 PM

बलिया , जनपद के तहसील बैरिया में बार एसोसिएशन बैरिया के अध्यक्ष उमेश सिंह के अध्यक्षता में अधिवक्ताओं एक बैठक की। बैठक में कासगंज में महिला अधिवक्ता श्रीमती मोहिनी तोमर के नृशंस हत्या किए जाने और अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश प्रकट किया और नारेबाजी की । महिला अधिवक्ता की हत्या से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

जिसको लेकर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बैरिया के माध्यम से कासगंज की महिला अधिवक्ता श्रीमती मोहिनी तोमर के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार को आर्थिक सहायता एवं अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बैरिया को सौंपा।WhatsApp Image 2024 09 08 at 7.49.07 PM

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किया जाए तथा मृतक महिला अधिवक्ता के हत्यारे को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करते हुए हत्या काण्ड का खुलासा किया जाए। अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन में मांग किया है कि मृतक महिला अधिवक्ता के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देते हुए परिवारीक सहायता के रूप में एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। अधिवक्ताओं ने यह भी मांग किया है कि अगर पुलिस 48 घंटे के अंदर मृतक महिला अधिवक्ता कि हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करती है तो हम लोग बाध्य होकर अगला कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

इस मौके पर मिथलेश कुमार सिंह ,अजय सिंह, संजय सिंह, सुशील कुमार यादव, राजकुमार तिवारी मनोज कुमार,विनय कुमार सिंह,अक्षयवर पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष, ओंकार पाण्डेय सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *