Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 25 at 7.39.52 PM

मवई अयोध्या – बाढ़ के पानी मे डूबकर 6 माह के बच्चे की मौत

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS WhatsApp Image 2024 08 25 at 7.39.52 PM
पीड़ित परिवार के घर पहुँचे विधायक, मदद का दिलाया भरोसा

अयोध्या – बाढ़ प्रभावित कैथी माझा गांव में बीती रात अपनी मां के साथ तख्त पर सो रहा पांच वर्षीय बच्चा तख्त से गिर कर बाढ़ के पानी डूब जानें से मृत्य हो गई। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी शुजागंज ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कोतवाली रुदौली का कैथी माझा गांव बाढ़ प्रभावित है।

शनिवार की रात कैथी माझा गांव के अमर सिंह का 6 माह का पुत्र अजीत अपनी मां के साथ तख्त पर सो रहा था।परिजनों के मुताबिक तख्त के नीचे बाढ़ का पानी था। सोते समय बाढ़ के पानी बच्चे के गिर जाने की जानकारी परिजनों को नही हो सकी।सुबह बच्चा नही मिलने पर घर में कोहराम मच गया। बच्चे को तलाशने पर बच्चा तख्त के नीचे पानी में मिला। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। मां का बुरा हाल है। मृतक के पिता ने बताया कि तीन बच्चों में सबसे छोटा था सबसे बड़ी एक लड़की व एक लड़का है । बाढ़ का पानी अधिक होने से कही सुरक्षित स्थान नहीं जा सके।कोतवाल संजय मौर्य ने बताया शव का पंचनामा किया गया है।घटना की जानकारी पर विधायक रामचंद्र यादव ने नाव द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर ढाढ़स बंधाया तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *