Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 25 at 7.13.53 PM

पुलिस आयुक्त ओ.पी.नरवाल का हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस द्वारा स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 25 at 7.13.53 PM

फरीदाबाद:हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के पदाधिकारियों ने फरीदाबाद के नए पुलिस आयुक्त ओ.पी.नरवाल आईपीएस का पदभार ग्रहण करने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर सभी सदस्यों ने फरीदाबाद को अपराध-मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की। प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस ने”पुलिस की पाठशाला”कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्कूलों में सामुदायिक पुलिसिंग की पहल को शुरू करने का वचन दिया।

इस पहल के अंतर्गत सड़क सुरक्षा,साइबर अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,और जिम्मेदार नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे,जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। शिष्टमंडल में हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के चेयरमैन एस.एस.गोसाई,प्रधान सुरेश चन्द्र,संरक्षक एच.एस.मलिक,सदस्य ज्योति मलिक,हेमा अरोड़ा,बिंदु शर्मा और विजय लक्ष्मी विशेष रूप से उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *