Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 20 at 9.32.15 AM

साढ़े तीन साल की बच्ची के अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया उत्तरप्रदेशWhatsApp Image 2024 08 20 at 9.32.15 AM

बलिया, जनपद के थाना सुखपुरा पुलिस ने साढ़े तीन साल की बच्ची को अपहरण करने वाले एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

कृष्णा सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट आसन थाना सुखपुरा ने 17 अगस्त 2024 को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था कि मेरी भतीजी उम्र करीब साढ़े तीन साल है जो 17.8.2024 को सुबह 09.00 बजे घर से लापता है और हम सभी परिजनों हर तरफ अपनी बच्ची का तलास किया परन्तु हमारी बच्ची नहीं मिली।

तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई वही मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण करने वाला व्यक्ति रामदहीनपुर, तीखमपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक किराये के मकान में रहते है मुखबीर की सूचना पर सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा बच्ची के बड़े पापा के साथ तीखमपुर गली में पहुँची जहाँ एक व्यक्ति व एक महिला जो अपने गोद में एक साढ़े तीन साल की बच्ची को लेकर आती दिखी जिस पर अपहृता के बड़े पापा श्रीकृष्ण सिंह द्वारा बताया गया कि यही मेरी भतीजी है तत्पश्चात सुखपुरा पुलिस द्वारा 1 व्यक्ति मो० राजा पुत्र स्व० कासिम निवासी डोमन पुरा मोहल्ला सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 2. सपना सिंह पत्नी संतोष सिंह निवासी आसन थाना सुखपुरा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया वही बच्ची को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *