Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 19 at 9.19.03 PM

मवई अयोध्या – मुस्लिम युवती से राखी बंधवाकर दरोगा रणजीत यादव ने दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSWhatsApp Image 2024 08 19 at 9.19.03 PM

 

“रंजिशे मिट जायेंगी, नफ़रतें हो जायेंगी फना!
तेरी ईद मै मनाऊँ,मेरी होली तू मना!!”
भाई बहन के प्रेम में कब जाति पांती ये आया!

तेरे अल्लाह ने नहीं,मेरे ईश्वर ने नहीं तो किसने ये भेद बनाया!!
रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव ने मुस्लिम युवती शबीना खातून से अपने कलाई पर राखी बंधवाकर हिन्दू मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। शबीना खातून थाना मवई क्षेत्र से लगभग 65 किलोमीटर की यात्रा करके अपने भाईयों रिहान,बिलाल,मो0 खान और अरशलान के साथ पुलिस लाइन अयोध्या स्थित रणजीत के आवास पर राखी और मिठाई लेकर पहुँची। सुपरकॉप दरोगा रणजीत यादव को पहले चंदन लगाया, फिर उनकी कलाई पर अपने हाथों से राखी बांधकर मिठाई खिलाई।

भाई रणजीत यादव ने अपनी मुँहबोली बहन को मिठाई खिलाने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए राखी का उपहार देकर विदा किया। पिछले पांच वर्षों से शबीना रणजीत यादव की कलाई पर राखी बांधती है। स्काउट गाइड ट्रेनर अंशिका सिंह और आर्टिस्ट शिवानी शर्मा ने भी रणजीत की कलाई पर राखी बांधी। जौनपुर से मुंहबोली बहन अन्नपूर्णा तिवारी,गोरखपुर से सपना शर्मा,हरियाणा से सृष्टि गुलाटी,मेरठ से ईहा और एशल ने डाक द्वारा राखी भेजी है। खाकी वाले गुरूजी के नाम से चर्चित दरोगा रणजीत यादव जयसिंहपुर वार्ड की मलिन बस्ती में भिक्षावृत्ति से जुड़े हुए बच्चों को सहायता देते हैं!

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *