Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 20 at 12.23.34 PM

सीएम नायब सैनी से मांगी विधानसभा चुनाव में योगी समाज की हिस्सेदारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 20 at 12.23.34 PM

फरीदाबाद:अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन का हरियाणा से पूरे दल बल ने एकत्रित होकर चंडीगढ़ के संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात का प्रतिनिधित्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह कर रहे थे।

इस अवसर पर योगी तेजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बुके देकर उनका स्वागत किया। सिंह ने नायब सिंह सैनी को अवगत कराया कि उनका समाज हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा है। देश भर में जहां भी चुनाव होते हैं तब योगी,जोगी,नाथ उपाध्याय समाज तन-मन से भाजपा का साथ देता है। चाहे उत्तर प्रदेश हो,राजस्थान हो या फिर हरियाणा हो। उनके समाज ने हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी के लिए काम किया है लेकिन उनके समाज को कभी भी राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिली है। योगी तेजपाल सिंह ने नायब सिंह सैनी से आग्रह किया कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में दो विधानसभा की टिकट उनके समाज को दी जाए। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने भरोसा दिलाया और आश्वासन दिया कि इस बार उनके समाज को उचित हिस्सेदारी दी जाएगी।

नायब सिंह सैनी ने उनकी इस मांग को आलाकमान तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह छतेरा,चंडीगढ़ से भाजपा के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी,संगठन के
प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार दीवान,प्रदेश के संगठन मंत्री राजकुमार,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीरमन,विद्यासागर योगी,अंबाला के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार,करनाल से सह संगठन मंत्री ललित,राम, संजय,उमेद सिंह शास्त्री, सोनीपत के जिलाध्यक्ष मौनी भाई,हरियाणा से सभी जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *