Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 08 at 8.29.18 AM

मवई अयोध्या – भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक बुधवार को तहसील प्रांगण में सम्पन्न हुई।WhatsApp Image 2024 08 08 at 8.29.18 AM
बुधवार को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत की गई।छुट्टा जानवर से किसानों की फसल चौपट हो रही है छुट्टा जानवरों को पकड़ा करके गौशाला भेजा जाए। जैसे नेवरा, जमुनिया मऊ, हयात नगर, जखोली, जरायल खुर्द, सरैठा, रोजा गांव आदि गांव में छुट्टा जानवर से किसान प्रभावित है।लोधपुरवा गांव में जनक लली की जमीन पर जबरन कब्जा करने सैमसी गांव में जय नारायण का रास्ता अवरुद्ध करने, नेवरा व सडवा गांव के गौशाला पर अवैध वसूली जैसे मुद्दे सहित सात सूत्रीय ज्ञापन रुदौली तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा के माध्यम से दिया गया।

तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मांगपत्र प्राप्त हुआ है कार्यवाही की जाएगी।बैठक में रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, भोला सिंह टाइगर, रामू चंद्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, रमाकांत मिश्रा, मालती देवी, मीना देवी, रामादेवी, सुरेश रावत, राजकुमार यादव, बाबा जगजीवन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *