Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 01 at 6.33.00 PM

भाजपा शासनकाल में नारकीय जीवन जीने को मजबूर फरीदाबाद के लोग:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 01 at 6.33.00 PM

फरीदाबाद: शहर के सेक्टरों व कालोनियों में टूटी हुई सड़कें, ओवरफ्लो सीवरेज और गंदगी से अटे हुए नाले-नालियों की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम ओल्ड़ फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बलजीत कौशिक ने बताया कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद आज बदहाली के दौर से गुजर रहा है,पिछले दस सालों में इस जिले में विकास के लिए करोड़ों-अरबों रुपया आया है,लेकिन सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया,एक भी रुपया विकास पर नहीं लगा।

आज सेक्टर हो या फिर कालोनी सभी में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। सडक़ें टूटी पड़ी है,सीवरेज ओवरफ्लो होकर बह रहे है,नाले-नालियों गंदगी से अटे है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैै। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की बसेलवा कालोनी,खत्री वाड़ा,भूड़ कालोनी,राजीव नगर,ठाकुर वाड़ा,शास्त्री कालोनी,भारत कालोनी,हनुमान नगर,इंद्रा काम्पलैक्स वजीरपुर,सेक्टर-8,9, 10,11,12,14,15,16,17,19 आदि सभी जगह बुनियादी सुविधाओं का खासा टोटा है।

बीती रात हुई बरसात के चलते इन जगहों पर कई-कई फुट पानी जमा हो गया,जिसकी वजह से कई वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोग खुले हुए सीवरेज मेन हॉल या गड्ढों आदि में गिरकर जख्मी हो गए। लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।कौशिक ने संयुक्त आयुक्त से मांग की कि क्षेत्र में टूटी हुई सडक़ों को बेहतर बनवाया जाए तथा ओवरफ्लो सीवरेज की सफाई करवाई जाए तथा जहां-जहां गंदगी के ढेर लगे है,उन्हें उठवाया जाए।

संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने कौशिक व लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को दूर करवाने के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे और उन्होंने फोन करके अधिकारियों को आदेश भी दिए। इस मौके पर नरेश शर्मा,सुरेश बैनीवाल,अजय शर्मा (प्रधान),अमित जैन,अरुण अग्रवाल,सतीश,किशनचंद कौशिक बालकिशन वशिष्ठ (चेयरमैन),अज्जू रावत,शैलेन्द्र,सुरेंद्र शर्मा,जवाहर ठाकुर,दीपक शर्मा,पुनीत पाराशर,ऊषा रानी,मिथिलेश शर्मा,गीता,सविता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *